तैराकी चैम्पियनशिप में नाइट क्‍लब की बालकनी गिरी, बाल-बाल बचे 8 तैराक

सियोल : दक्षिण कोरिया में चल रही तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रहे आठ तैराक नाइट क्लब की बालकनी गिरने से घायल हो गये जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गयी. गुरुवार को यहां के ग्वानजू शहर में खिलाड़ियों के गांव के पास स्थित नाइट क्लब के अंदर की बालकनी का हिस्सा अचानक […]

सियोल : दक्षिण कोरिया में चल रही तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रहे आठ तैराक नाइट क्लब की बालकनी गिरने से घायल हो गये जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गयी.

गुरुवार को यहां के ग्वानजू शहर में खिलाड़ियों के गांव के पास स्थित नाइट क्लब के अंदर की बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 16 घायल हुए है.घायलों में आठ अंतरराष्ट्रीय तैराक शामिल हैं जिसमें तीन अमेरिका, दो न्यूजीलैंड, एक इटली, एक ब्राजील और एक नीदरलैंड का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >