जापान ओपन : सेमीफाइनल में हारे साई प्रणीत, भारतीय चुनौती समाप्‍त

तोक्यो : साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गयी. भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम चार के मुकाबले में 18-21 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा. मोमोटा ने साल के […]

तोक्यो : साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गयी.

भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम चार के मुकाबले में 18-21 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा. मोमोटा ने साल के शुरू में सिंगापुर ओपन में भी साई प्रणीत को हराया था.

साई ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. भारत की महिला एकल में चुनौती पीवी सिंधू के क्वार्टरफाइनल में अकाने यामागुची से हारने के बाद समाप्त हो गयी थी. जापान की इस खिलाड़ी ने सिंधू को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >