फीफा रैंकिंग : भारतीय फुटबॉल टीम दो पायदान नीचे

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गयी है. भारत इस महीने के शुरू में अहमदाबाद में इंटरकान्टिनेंटल कप में दो मैच हार गया था, जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला था. भारत ताजिकिस्तान से 2-4 से और उत्तर कोरिया से […]

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गयी है. भारत इस महीने के शुरू में अहमदाबाद में इंटरकान्टिनेंटल कप में दो मैच हार गया था, जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला था.

भारत ताजिकिस्तान से 2-4 से और उत्तर कोरिया से 2-5 से हार गया था, जबकि सीरिया के खिलाफ उसने 1-1 से ड्रॉ खेला था. भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं और पिछली बार से उसके पांच अंक कम हुए हैं. भारतीय टीम अब एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है. ईरान (23वां) एशियाई देशों में शीर्ष पर है.

उसके बाद जापान (33), कोरिया (37), ऑस्ट्रेलिया (46) और कतर (62) का नंबर आता है. विश्व रैंकिंग पर गौर करें तो बेल्जियम सूची में शीर्ष पर है. उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >