प्रो कबड्डी लीग 7 : गुजरात फॉर्चून ने बेंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराया

हैदराबाद : कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात फॉर्चून जाइन्ट्स ने रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र का शानदार आगाज किया. सुनील कुमार ने अच्छा खेल दिखाया तथा टैकल में छह अंक बनाये. दूसरी तरफ बेंगलुरु के स्टार […]

हैदराबाद : कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात फॉर्चून जाइन्ट्स ने रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र का शानदार आगाज किया.

सुनील कुमार ने अच्छा खेल दिखाया तथा टैकल में छह अंक बनाये. दूसरी तरफ बेंगलुरु के स्टार रेडर पवन सहरावत की गुजरात के मजबूत रक्षण के सामने नहीं चली. पवन ने दूसरे हाफ में एक सुपर रेड सहित आठ अंक बनाये, लेकिन उन्होंने अधिकतर समय (21 मिनट) बेंच पर बिताये जिसका गुजरात ने पूरा फायदा उठाया.

मैच के 24वें मिनट में गुजरात 25-14 से आगे था. पवन ने यहां पर सुपर रेड से स्कोर 25-18 किया, लेकिन गुजरात ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत किया जिसके बाद बेंगलुरु आखिर तक वापसी नहीं कर पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >