कश्यप और सौरभ कनाडा ओपन के प्री क्वार्टरफाइनल में

कालगैरी : राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा ने यहां 75,000 डालर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के प्रीक्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जिससे भारत के लिये दिन मिले जुले नतीजों वाला रहा. छठे वरीय कश्यप ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12 21-17 से शिकस्त […]

कालगैरी : राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा ने यहां 75,000 डालर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के प्रीक्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जिससे भारत के लिये दिन मिले जुले नतीजों वाला रहा.

छठे वरीय कश्यप ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12 21-17 से शिकस्त दी जबकि सौरभ ने एक अन्य पुरुष एकल मैच में कनाडा के बी आर संकीर्थ को 21-14 21-11 से पराजित किया. इस साल इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कश्यप का सामना अब चीन के रेन पेंग बो से होगा, जबकि 26 वर्षीय सौरभ की भिड़ंत चीन के एक अन्य खिलाड़ी सुन फेई जियांग से होगी.

वहीं अन्य भारतीयों में अजय जयराम, एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन अपने मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये. जयराम को 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी राजीव ओसफ से 19-21 17-21 से मात दी.

तीसरे वरीय प्रणय जापान के कोकी वाटानाबे की चुनौती का सामना नहीं कर सके और 34 मिनट में 16-21 10-21 से पराजित हो गये. लक्ष्य को चीन के वेंग होंग यांग से 7-21 13-21 से हार मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >