विंबलडन : टामिच का मैच 58 मिनट में खत्म, लग सकता है जुर्माना

लंदन : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टामिच को मंगलवार को विम्बलडन का दूसरा सबसे छोटा मैच हारने के लिये 57,000 डालर की इनामी राशि गंवानी पड़ सकती है. ऑस्ट्रेलिया का यह विवादास्पद खिलाड़ी महज 58 मिनट में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6 1-6 4-6 से हार गया. टामिच पर इससे पहले भी मैच के […]

लंदन : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टामिच को मंगलवार को विम्बलडन का दूसरा सबसे छोटा मैच हारने के लिये 57,000 डालर की इनामी राशि गंवानी पड़ सकती है.

ऑस्ट्रेलिया का यह विवादास्पद खिलाड़ी महज 58 मिनट में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6 1-6 4-6 से हार गया. टामिच पर इससे पहले भी मैच के दौरान जीतने की कोशिश नहीं करने के आरोप लग चुके हैं.

रोजर फेडरर ने 2004 में कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला को इससे चार मिनट पहले पराजित किया था. दो साल पहले भी टामिच पर जुर्माना लगा था जब उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने चोट का बहाना किया था और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव से हार में बोरियत की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >