कटक में होगी राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप

भुवनेश्वर : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान सहित 14 देश 17 जुलाई से कटक में शुरू होने वाली 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिसके लिये सोमवार को यहां ओडिशा सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 22 जुलाई तक चलने वाली इस […]

भुवनेश्वर : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान सहित 14 देश 17 जुलाई से कटक में शुरू होने वाली 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिसके लिये सोमवार को यहां ओडिशा सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 22 जुलाई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के लिये ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में करार पर हस्ताक्षर किये गये. चैंपियनशिप में भारत, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, जर्सी, ऑस्ट्रेलिया, साइप्रस, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >