भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

डबलिन : भारतीय जूनियर महिला टीम ने चार देशों के अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से हरा दिया. शुक्रवार को हुए इस करीबी मुकाबले में भारत के लिए दोनों गोल मुमताज ने किये, जबकि गोलकीपर बिचू देवी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की जीत सुनिश्चित की. भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत […]

डबलिन : भारतीय जूनियर महिला टीम ने चार देशों के अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से हरा दिया. शुक्रवार को हुए इस करीबी मुकाबले में भारत के लिए दोनों गोल मुमताज ने किये, जबकि गोलकीपर बिचू देवी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की जीत सुनिश्चित की.

भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और कनाडा की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाये रखा. टीम ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, लेकिन गगनदीप के प्रयास को कनाडा की गोलकीपर ने विफल कर दिया.

कनाडाई गोलकीपर ने इसके बाद एक और पेनल्टी को गोल पोस्ट में जाने से रोक कर भारत को खाता नहीं खोलने दिया. दूसरे क्वार्टर में कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक रही और टीम ने पनेल्टी कार्नर हासिल किया, लेकिन बिचू ने गोल को रोक दिया.

मुमताज ने हालांकि 24वें मिनट में भारत का खाता खोला. उन्होंने 37वें मिनट में एक और गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. इसके बाद कनाडा ने कई प्रयास किये, लेकिन बिचू देवी ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >