दिल्ली के खिलाफ धौनी के खेलने पर संशय बरकरार, फैसला बुधवार को

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जायेगा. फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा , धौनी ठीक हो रहे हैं. […]

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जायेगा.

फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा , धौनी ठीक हो रहे हैं. वह पिछले सप्ताह बीमार थे. हम उनके खेलने पर फैसला कल लेंगे. धौनी ने अभ्यास में भी भाग नहीं लिया.

दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा, फाफ ठीक है. जडेजा भी अभ्यास कर रहा है. वे बुधवार को खेल सकते हैं. धौनी के नहीं खेलने पर उसकी भरपाई कैसे करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. उन्होंने कहा , हमारे पास कई बड़े खिलाड़ी हैं जो चल नहीं पा रहे. हमें आखिरी चार मैचों में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >