आईपीएल का मैच देखने पहुंचे मालदीव के राष्‍ट्रपति, कोहली और धौनी ने भेंट की टीम जर्सी

बेंगलुरू : रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को यहां आईपीएल मैच से पहले मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह को अपनी टीमों के आटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की. धौनी ने पहले सोलिह को चेन्नई की पीली जर्सी, जबकि इसके बाद वर्तमान भारतीय कप्तान […]

बेंगलुरू : रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को यहां आईपीएल मैच से पहले मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह को अपनी टीमों के आटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की.

धौनी ने पहले सोलिह को चेन्नई की पीली जर्सी, जबकि इसके बाद वर्तमान भारतीय कप्तान कोहली ने बैंगलोर की लाल और काले रंग की जर्सी भेंट की. इस अवसर पर प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >