IPL 2019: मुश्‍किल में किंग्स इलेवन पंजाब, हेनरिक्स और मुजीब चोटिल

मोहाली : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स और मुजीब उर रहमान चोटिल हो गये हैं जिससे आईपीएल के दूसरे चरण में टीम की चिंता थोड़ी बढ़ गयी है. राजस्थान रायल्स के खिलाफ मंगलवार को हेनरिक्स को पंजाब की टीम की ओर से पदार्पण करना था लेकिन मैच से पहले वार्म अप के दौरान […]

मोहाली : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स और मुजीब उर रहमान चोटिल हो गये हैं जिससे आईपीएल के दूसरे चरण में टीम की चिंता थोड़ी बढ़ गयी है.

राजस्थान रायल्स के खिलाफ मंगलवार को हेनरिक्स को पंजाब की टीम की ओर से पदार्पण करना था लेकिन मैच से पहले वार्म अप के दौरान वह चोटिल हो गए जबकि मुजीब को मैच के दौरान कंधे में चोट लगी.

किंग्स इलेवन पंजाब ने बयान में कहा, ‘‘वार्म अप के दौरान मोइजेस कैच ले रहा था और इस दौरान उसके टखने में चोट लग गयी जबकि मुजीब को मैच के दौरान कंधे में चोट लगी. दोनों के स्कैन के नतीजों का इंतजार है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >