IPL 2019: रोहित शर्मा को लेकर पोलार्ड ने कही ये बात

मुंबई : भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा पांव में चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये लेकिन मुंबई इंडियन्स के उनके साथी कीरेन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया और अगले मैच में वह वापसी कर सकते हैं. विश्व कप टीम […]

मुंबई : भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा पांव में चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये लेकिन मुंबई इंडियन्स के उनके साथी कीरेन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया और अगले मैच में वह वापसी कर सकते हैं.

विश्व कप टीम चयन से पांच दिन पहले चोट के कारण रोहित मैदान पर नहीं उतरे. वह मंगलवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे. यह आईपीएल के 11 सत्रों में पहला अवसर है जबकि वह मैच में नहीं खेले.

रोहित की जगह मुंबई इंडियन्स की कप्तानी का दायित्व संभालने वाले पोलार्ड ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर रोहित टीम का कप्तान है और केवल ऐहतियात के तौर पर उन्हें विश्राम दिया गया। उन्हें अगले मैच में वापसी करनी चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >