पेनल्टी पर मेस्सी के गोल से बार्सीलोना जीता

मैड्रिड : लियोनल मेस्सी ने पेनल्टी पर एक गोल दागा जबकि दूसरे पर चूक गए जिससे ला लीगा में शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना ने रीयाल वालाडोलिड को 1-0 से हराया. इस बीच एटलेटिको मैड्रिड के लिए एंटोनी ग्रिजमैन ने अपना 130वां गोल दागकर फर्नांडो टोरेज को पीछे छोड़ा. हाल के हफ्तों में जांघ की […]

मैड्रिड : लियोनल मेस्सी ने पेनल्टी पर एक गोल दागा जबकि दूसरे पर चूक गए जिससे ला लीगा में शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना ने रीयाल वालाडोलिड को 1-0 से हराया. इस बीच एटलेटिको मैड्रिड के लिए एंटोनी ग्रिजमैन ने अपना 130वां गोल दागकर फर्नांडो टोरेज को पीछे छोड़ा. हाल के हफ्तों में जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद शनिवार को हुए इस मैच में नजरें एक बार फिर मेस्सी पर थी.

वह कैंप नाउ में पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे और लगातार 11वें सत्र में बार्सीलोना की ओर से 30 या इससे अधिक गोल का आंकड़ा छुआ. मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन दूसरे हाफ में उनकी पेनल्टी को विरोधी गोलकीपर जोर्डी मासिप ने नाकाम कर दिया। दूसरी तरफ ग्रिजमैन के गोल से एटलेटिको ने रायो वालेकानो को 1-0 से हराया. ग्रिजमैन का पिछले 11 मैचों में यह 10वां गोल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >