हंगरी के मार्टन को हराकर जोकोविच कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

दोहा : नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए कतर ओपन के में बुधवार को हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ के 4-6, 6-4, 6-1 से जीत […]

दोहा : नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए कतर ओपन के में बुधवार को हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ के 4-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की. जोकोविच ने स्वीकार किया कि उनका प्रतिद्वंद्वी जीतने के काफी करीब था.

इसे भी पढ़ें…

सेरेना के जज्‍बे को सलाम, बेटी को गोद में लेकर कर रही हैं मैच प्रैक्टिस – तसवीरें वायरल

दो बार के कतर ओपन चैंपियन सर्बिया के इस खिलाड़ी ने कहा, पहले दो सेट में वह (मार्टन) बेहतर खिलाड़ी था. शीर्ष वरीय जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पांचवें वरीय निकोलोज बासिलाशविली से भिड़ेंगे. जार्जिया के बासिलाशविली ने 2018 के उप विजेता आद्रे रुबलोव को 6-3, 6-4 से हराया.

इसे भी पढ़ें…

नये साल में फेडरर और सेरेना पहली बार होंगे आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >