दीपिका कुमारी 10 को करेंगी अतनु दास से सगाई

रांची : रांची की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज दीपिका कुमारी की सगाई 10 दिसंबर को हो रही है. दीपिका ने अपने सपनों के राजकुमार के तौर पर तीरंदाज अतनु दास को चुना है. इन दोनों की सगाई 10 को उनके रातू स्थित आवास पर होगी.हालांकि शादी के लिए अभी दोनों थोड़ा समय लेंगे. दीपिका-अतनु की […]

रांची : रांची की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज दीपिका कुमारी की सगाई 10 दिसंबर को हो रही है. दीपिका ने अपने सपनों के राजकुमार के तौर पर तीरंदाज अतनु दास को चुना है. इन दोनों की सगाई 10 को उनके रातू स्थित आवास पर होगी.हालांकि शादी के लिए अभी दोनों थोड़ा समय लेंगे. दीपिका-अतनु की शादी 2019 के नवंबर- दिसंबर में होगी.

अतनु दास ने कहा कि अभी ओलंपिक का क्लीफिकेशन राउंड शुरू होना है, साथ ही कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हैं, इसलिए हमने अगले साल शादी का फैसला किया है. अतनु ने स्पोर्टस्टार के साथ बातचीत में कहा कि इस साल दुर्गापूजा के अवसर पर दोनों ने अपने माता-पिता के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और शादी का इरादा जताया.

दीपिका और अतनु की मुलाकात कोलकाता में स्पोर्ट्‌स अथॉरिटी अॅाफ इंडिया के कैंप में हुई थी. दोनों ने साथ मेंवर्ल्ड कप मैच के दौरान डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इन दोनों ने साथ में कई स्पर्धाएं जीती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >