जरूरत पड़ने पर पुरुष मुक्केबाज के साथ ट्रेनिंग करेंगी मैरीकॉम

मुंबई : छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम को अगर ट्रेनिंग के लिये महिलाओं में से कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला तो वह छह साल बाद फिर से लंबे कद के पुरुष मुक्केबाज के साथ ट्रेनिंग करने के बारे में विचार करेंगी. ओलंपिक पदकधारी मुक्केबाज ने बुधवार को कहा कि विश्व चैम्पियनशिप […]

मुंबई : छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम को अगर ट्रेनिंग के लिये महिलाओं में से कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला तो वह छह साल बाद फिर से लंबे कद के पुरुष मुक्केबाज के साथ ट्रेनिंग करने के बारे में विचार करेंगी.

ओलंपिक पदकधारी मुक्केबाज ने बुधवार को कहा कि विश्व चैम्पियनशिप के 48 किग्रा वर्ग में उन्हें कोई कड़ी प्रतिद्वंद्वी नहीं मिली, जिसमें वह छठी बार विश्व चैम्पियन बनीं. मैरी ने कहा, ट्रेनिंग के लिये जोड़ीदार ढूंढना भी मुश्किल है. हमारे पास इतने जोड़ीदार नहीं हैं, इससे मदद नहीं मिलती. दिल्ली में विश्व चैम्पियनशिप के बाद जिन्हें मौका नहीं मिला, वे चली गयीं. कुछ ही बची हैं. अगर मेरी ट्रेनिंग अच्छी नहीं होती है तो मैं ट्रेनिंग के लिये लंबे कद के मुक्केबाजों को रखूंगी और उनके साथ अभ्यास करूंगी.

इसे भी पढ़ें…

मैरीकॉम देश की गौरव : हरिवंश

पिछली बार 2012 लंदन ओलंपिक में मैंने पुणे के बालेवाड़ी में ऐसा ही किया था. लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली यह मुक्केबाज ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स गेमिंग’ के ‘स्टार्स ऑफ टूमॉरो’ अभियान लांच करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुईं.इस मणिपुरी मुक्केबाज की निगाहें 2020 तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने पर लगी हैं जिसके लिये उन्होंने अभी से 51 किग्रा वजन वर्ग की अपनी प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखना शुरू कर दिया है.

मैरीकॉम ने कहा, विश्व चैम्पियनशिप के दौरान मैंने 51 किग्रा में खेल रही मुक्केबाजों को भी देखा. कुछ को क्वालीफिकेशन में ही परेशानी हुई. अन्य सामान्य थीं। मैंने सभी वीडियो तैयार किये हैं और इसके अनुसार ही तैयारी करूंगी.

इसे भी पढ़ें…

मैरीकॉम छठी बार बनी वर्ल्‍ड चैंपियन, सोनिया को रजत से करना पड़ा संतोष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >