कलिंग सेना ने शाहरुख के खिलाफ धमकी वापस ली, हॉकी विश्वकप उद्घाटन समारोह में ले सकते हैं हिस्‍सा

भुवनेश्वर : अभिनेता शाहरुख खान की पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन के लिए यहां 27 नवंबर को प्रस्तावित यात्रा के दौरान इस अभिनेता पर स्याही फेंकने की धमकी को स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने वापस ले लिया है. कलिंग सेना ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की. कलिंग सेना के कार्यकर्ताओं […]

भुवनेश्वर : अभिनेता शाहरुख खान की पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन के लिए यहां 27 नवंबर को प्रस्तावित यात्रा के दौरान इस अभिनेता पर स्याही फेंकने की धमकी को स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने वापस ले लिया है.

कलिंग सेना ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की. कलिंग सेना के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक में फिलहाल शाहरूख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला किया गया.

पुरुष हॉकी विश्व कप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान राज्य और देश की छवि को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया. कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने कहा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और राज्य सरकार के आग्रह को देखते हुए हमने फिलहाल विरोध प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया है.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने ईमेल के जरिए संगठन से अपील की थी कि वह इस बालीवुड अभिनेता के राज्य के दौरे के दौरान उन पर स्याही फेंकने की धमकी वापस ले. शाहरुख के मंगलवार को कलिंग स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >