बैडमिंटन टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइनल में बिंगजियाओ से हारकर चीन ओपन सुपर 750 से बाहर हुईं पीवी सिंधु

फुझोऊ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एक बार फिर स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गयीं. बिंगजियाओ ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 17-21 21-17 15-21 से हराया. इसे […]

फुझोऊ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एक बार फिर स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गयीं. बिंगजियाओ ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 17-21 21-17 15-21 से हराया.

इसे भी पढ़ें : चीन ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट : फ्रांस के लुकास कोरवी को पटखनी दे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

आठवीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी की सिंधु पर यह तीसरी जीत है. इससे पहले विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज बिंगजियाओ ने सिंधू को जुलाई में इंडोनेशिया ओपन और अक्टूबर में फ्रांस ओपन में हराया था.

मैच के पहले गेम में 8-3 की बढ़त बनाने के बाद सिंधू उसे बरकरार नहीं रख सकीं. बिंगजियाओ ने स्कोर को 9-9 किया, जो बाद में 15-15 हो गया. इसके बाद उन्होंने सिंधू को ज्यादा मौके नहीं दिये और 21-17 से गेम अपने नाम कर लिया.

दूसरे गेम में स्थिति पहले गेम के उलट रही, जहां बिंगजियाओ ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त कायम कीं, लेकिन सिंधु ने वापसी करते हुए बढ़त पहले 6-5 और फिर 11-7 करने में कामयाब रही.

वह इस गेम को 21-17 से जीत कर मैच को तीसरे गेम में ले जाने में सफल रहीं. निर्णायक गेम में बिंगजियाओ ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली. ब्रेक के बाद उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत कर 15-8 कर लिया.

सिंधु ने कुछ हद तक वापसी करते हुए सात अंक जुटा कर स्कोर लाइन को 15-16 किया, लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख सकी और बिंगजियाओ ने इस गेम को 21-15 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >