#Aaogoalkare : प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, मंत्री ने कहा- खेलों को बढ़ावा देने की अच्छी पहल

– फुटबॉल फिर से अपनी लोकप्रियता प्राप्त करेगा : नंदकिशोर– खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभात खबर की अच्छी पहल पटना (खेल संवाददाता) : प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट (आओ गोल करें) का उद्घाटन बुधवार को चार जोनों में एक साथ हुआ. पटना जोन का उद्घाटन गांधी मैदान में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ […]

– फुटबॉल फिर से अपनी लोकप्रियता प्राप्त करेगा : नंदकिशोर
– खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभात खबर की अच्छी पहल


पटना (खेल संवाददाता) : प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट (आओ गोल करें) का उद्घाटन बुधवार को चार जोनों में एक साथ हुआ. पटना जोन का उद्घाटन गांधी मैदान में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारा उड़ा कर किया. मौके मुख्य अतिथि ने कहा कि फुटबॉल टीम भावना का खेल है. एक गोल करने में सभी खिलाड़ियों को बराबर मेहनत करनी पड़ती है. मैं फुटबॉल से वर्षों से जुड़ा रहा हूं. पहले इस खेल को झारखंड में लोग पदकंदूक भी कहते थे. हाल में यह खेल लोकप्रियता में क्रिकेट से पिछड़ गया है. प्रभात खबर की यह मुहिम एक बार फिर इस खेल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभायेगी.

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीजी होमगार्ड गुप्तेश्वर पांडेय, कलासंस्कृति एवंयुवाविभाग के निदेशक (खेल) संजयकुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे. पटना जोन के पहले मैच में पटना की टीम ने जहानाबाद को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित किया. पटना की ओर से पटना पुलिस से खेलने वाले कृष्ण कुमार सिंह ने 71वें, 76वें और 78वें मिनट में तीन गोल दागे. इनके अलावा 47वें मिनट में अजीत कुमार ने, 63वें मिनट में रवि कुमार ने और 74वें मिनट में संजीव कुमार ने गोल दाग टीम को जीत दिला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >