एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 15 स्‍वर्ण के साथ जीता 72 पदक, 9वें स्थान के साथ अभियान समाप्त

जकार्ता : भारत ने शनिवार को दो और स्वर्ण, कुछ रजत और कुछ कांस्य पदक अपने नाम कर 2018 एशियाई पैरा खेलों में कुल 72 पोडियम स्थान से अभियान समाप्त किया. भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा. वर्ष 2014 में […]

जकार्ता : भारत ने शनिवार को दो और स्वर्ण, कुछ रजत और कुछ कांस्य पदक अपने नाम कर 2018 एशियाई पैरा खेलों में कुल 72 पोडियम स्थान से अभियान समाप्त किया.

भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक से कुल 72 पदक से तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज रहा. वर्ष 2014 में पिछले चरण में भारत ने 33 पदक अपने नाम किये थे जिसमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे.

पुरुषों के एकल एसएल3 क्लास बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19 15-21 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. पैरा शटलर तरुण ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला.

उन्होंने पुरुष एकल एसएल4 क्लास में चीन के युयांग गाओ को 21-16 21-6 से शिकस्त दी. चीन 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य हासिल कर तालिका में शीर्ष पर था जबकि दक्षिण कोरिया (53 स्वर्ण, 25 रजत और 47 कांस्य) और ईरान (51, 42, 43) उसके बाद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >