Pro Kabaddi : उद्घाटन मैच में तमिल थलाईवास ने पटना पाइरेट्स को 42-26 से हराया

चेन्नई : गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स को प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती मैच में तमिल थलाईवास से 26-42 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. कप्तान अजय ठाकुर ने तमिल थलाईवास के लिये शानदार प्रदर्शन कर 14 अंक जुटाकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की. पटना का डिफेंस काफी खराब रहा और इसके […]

चेन्नई : गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स को प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती मैच में तमिल थलाईवास से 26-42 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

कप्तान अजय ठाकुर ने तमिल थलाईवास के लिये शानदार प्रदर्शन कर 14 अंक जुटाकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की. पटना का डिफेंस काफी खराब रहा और इसके कारण उसे हार झेलनी पड़ी. उन्होंने केवल दो टैकल अंक जुटाये.

परदीप नरवाल ने 11 रेड अंक जुटाये जो टीम को करारी हार से बचाने के लिये काफी नहीं थे. अब अगले मैच में तमिल थलाईवास का सामना सोमवार को यूपी योद्धाज से होगा और वह सत्र की शानदार शुरुआत को जारी रखना चाहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >