रामकुमार चाइना ओपन क्वालीफाईंग के पहले दौर में हारे, बाहर

बीजिंग : भारत के रामकुमार रामनाथन चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग के पहले दौर में सोमवार को अमेरिका के टैनिस सैंडग्रेन से हारकर बाहर हो गये. विश्व में 123वें नंबर के रामनाथन 59वीं रैंकिंग के सैंडग्रेन को चुनौती देने में नाकाम रहे और केवल 64 मिनट में 1-6, 2-6 से हार गये. इस टूर्नामेंट […]

बीजिंग : भारत के रामकुमार रामनाथन चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग के पहले दौर में सोमवार को अमेरिका के टैनिस सैंडग्रेन से हारकर बाहर हो गये.

विश्व में 123वें नंबर के रामनाथन 59वीं रैंकिंग के सैंडग्रेन को चुनौती देने में नाकाम रहे और केवल 64 मिनट में 1-6, 2-6 से हार गये. इस टूर्नामेंट में अब भारत की निगाहें रोहन बोपन्ना पर टिकी रहेंगी जो फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन के साथ मिलकर युगल में चुनौती पेश करेंगी. इस जोड़ी का पहले दौर में मुकाबला ब्रिटेन के काइल एडमंड और हंगरी के मार्टिन फुकसोविक्स से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >