भारत अंडर-16 फुटबॉल महिला टीम ने हांगकांग को 6-1 से हराया

नयी दिल्ली : लिंडा कौम की हैट्रिक की मदद से भारत अंडर-16 महिला टीम ने शनिवार को मंगोलिया के उलानबटोर में हांगकांग को 6-1 से हराकर एएफसी अंडर-16 महिला क्वालीफायर्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. लिंडा की हैट्रिक के अलावा कप्तान शिल्की देवी ने दो जबकि सुनीता मुंडा ने एक गोल किया. पिछले […]

नयी दिल्ली : लिंडा कौम की हैट्रिक की मदद से भारत अंडर-16 महिला टीम ने शनिवार को मंगोलिया के उलानबटोर में हांगकांग को 6-1 से हराकर एएफसी अंडर-16 महिला क्वालीफायर्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

लिंडा की हैट्रिक के अलावा कप्तान शिल्की देवी ने दो जबकि सुनीता मुंडा ने एक गोल किया. पिछले महीने भूटान में सैफ अंडर-15 चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय लड़कियों का लक्ष्य एएफसी महिला चैंपियनशिप के अंतिम चरण के लिये क्वालीफाई करना है.

भारतीय टीम अपना अगला मैच 19 सितंबर को पाकिस्तान से खेलेगी और इसके बाद ग्रुप चरण के अन्य मैचों में मेजबान मंगोलिया और लाओस से भिड़ेगी. ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले साल होने वाली एएफसी चैंपियनशिप के अंतिम चरण के लिये स्वत: क्वालीफाई कर जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >