फेडरर 30 करोड़ डालर के करार के साथ उतरे विंबलडन में

लंदन : रोजर फेडरर ने अपना बैंक बैलेंस में जबर्दस्त इजाफा किया है और रिपोर्टों के अनुसार इस स्विस खिलाड़ी ने लगातार 20 वीं बार विंबलडन में उतरने से पहले 30 करोड़ डालर का करार किया है जो उनकी पोशाक से जुड़ा है. इस 36 वर्षीय खिलाड़ी और आठ बार के विंबलडन चैंपियन ने जापानी […]

लंदन : रोजर फेडरर ने अपना बैंक बैलेंस में जबर्दस्त इजाफा किया है और रिपोर्टों के अनुसार इस स्विस खिलाड़ी ने लगातार 20 वीं बार विंबलडन में उतरने से पहले 30 करोड़ डालर का करार किया है जो उनकी पोशाक से जुड़ा है.

इस 36 वर्षीय खिलाड़ी और आठ बार के विंबलडन चैंपियन ने जापानी कंपनी यूनिक्लो के साथ करार किया है और इस तरह से नाइकी के साथ दो दशकों से चला आ रहा संबंध तोड़ दिया है. उनका नया करार की लागत 30 करोड़ डालर आंकी जा रही है जो कि दस साल के लिये होगा.

रिपोर्टों के अनुसार वह नाइकी से प्रतिवर्ष एक करोड़ डालर की ही कमाई कर रहे थे. दिलचस्प बात यह है कि सर्बिया के डुसान लाजोविच पर पहले दौर में 6-1 6-3 6-4 से जीत के दौरान उन्होंने नाइकी के जूते पहन रखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >