एएफसी एशियाई कप से पहले सऊदी अरब, चीन से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम का अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप से पहले अपने से अधिक रैंकिंग की टीमों सऊदी अरब और चीन के खिलाफ मैत्री मैच खेलना लगभग तय है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. एशियाई कप 2019 संयुक्त अरब अमीरात के आठ […]

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम का अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप से पहले अपने से अधिक रैंकिंग की टीमों सऊदी अरब और चीन के खिलाफ मैत्री मैच खेलना लगभग तय है.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. एशियाई कप 2019 संयुक्त अरब अमीरात के आठ केंद्रों पर पांच जनवरी से एक फरवरी के बीच खेला जाएगा. भारत को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यूएई, थाईलैंड और बहरीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने कहा कि इन दोनों टीमों के बीच बातचीत अंतिम चरण में हैं. दास ने कहा, हमारी उनसे बातचीत चल रही है और लगभग 90 प्रतिशत तय हो चुका है. हम अक्तूबर-नवंबर में एक मैच स्वदेश और एक मैच विदेश में आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं.

सऊदी अरब वर्तमान में विश्व कप में खेल रहा है. वह फीफा रैकिंग में 67वें जबकि रूस 67वें स्थान पर है. भारत फीफा तालिका में 97वें स्थान पर है. एशियाई कप में एशिया की चोटी 24 टीमों को छह ग्रुप में रखा गया है. भारत एशियाई क्षेत्र में 14वें स्थान पर है तथा इंटरकांटिनेंटल कप में जीत से उसके हौसले बुलंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >