पुरुष युगल में हार से ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त

सिडनी : मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी. बैरी एंग्रियावान और हर्दियानतो हर्दियानतो की शीर्ष वरीय इंडोनिशियाई जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराया. […]

सिडनी : मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी.

बैरी एंग्रियावान और हर्दियानतो हर्दियानतो की शीर्ष वरीय इंडोनिशियाई जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराया. इस जोड़ी की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी.

मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल दौर को पार नहीं कर पाया. शुक्रवार को दूसरी वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत और चौथी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गये थे. समीर को चीन के क्वालीफायर खिलाड़ी लु गुआंगजू ने मात देकर उलटफेर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >