ब्राजील के पूर्व कोच पर 42 युवा जिम्नास्टों का यौन उत्पीड़न का आरोप

रियो दि जिनरियो : ब्राजील के एक पूर्व कोच को युवा जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके क्लब ने पद से हटा दिया हैः टीवी ग्लोबो की रिपोर्ट के एक दिन बाद फर्नांडो डि कार्वाल्हो लोपेस को उनके क्लब एमईएससी ने नौकरी से निकाल दिया जहां वह दो दशक से युवा जिम्नास्टों को […]

रियो दि जिनरियो : ब्राजील के एक पूर्व कोच को युवा जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके क्लब ने पद से हटा दिया हैः टीवी ग्लोबो की रिपोर्ट के एक दिन बाद फर्नांडो डि कार्वाल्हो लोपेस को उनके क्लब एमईएससी ने नौकरी से निकाल दिया जहां वह दो दशक से युवा जिम्नास्टों को प्रशिक्षण दे रहे थे.

क्लब ने एक बयान में कहा कि पहला आरोप सामने आने के बाद ही कोच को प्रशासनिक पद पर स्थानांतरित कर दिया गया थाःरियो ओलंपिक से ठीक पहले एक युवा जिम्नास्ट के माता पिता से शिकायत मिलने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम के स्टाफ से हटा दिया गया थाः उन पर करीब 42 जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >