CWG 2018 :बैडमिंटन में भी भारत का जलवा, सात्विक - चिराग की जोड़ी फाइनल में

गोल्ड कोस्ट : भारत के सात्विक रांकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरूष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई . सात्विक और चिराग ने श्रीलंका के सचिन डायर और बुवानेका जी को 30 मिनट में 21 . 18, 21 . 10 से हराया. यह राष्ट्रमंडल खेल […]

गोल्ड कोस्ट : भारत के सात्विक रांकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरूष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई . सात्विक और चिराग ने श्रीलंका के सचिन डायर और बुवानेका जी को 30 मिनट में 21 . 18, 21 . 10 से हराया. यह राष्ट्रमंडल खेल पुरूष युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी है.इसके अलावा पदक जीतने वाली भी यह पहली भारतीय पुरूष जोड़ी होगी .

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के वी शेम गोह और तान वी कियोंग या इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज से होगा . सत्रह बरस के सात्विक और 20 साल के चिराग ने 2016 में टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज जीता था. इसके बाद अगले साल वियतनाम ओपन इंटरनेशनल चैलेंज जीता . उन्होंने पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन मार्किस किडो और हेंड्रा गुनावान की जोड़ी को हराया था . इसके अलावा इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल और आल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >