गोल्ड कोस्ट : भारत के राहुल अवारे ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि गत चैंपियन बबीता फोगाट को राष्ट्रमंडल खेलों की 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में कनाडा की डायना वेकर से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. बबीता ने 2010 दिल्ली खेलों में रजत और ग्लास्गो में 2014 में स्वर्ण पदक जीता था. वह आज 2 – 5 से हार गयी.
CWG-2018 : राहुल अवारे को कुश्ती में स्वर्ण, बबीता फोगाट को रजत
गोल्ड कोस्ट : भारत के राहुल अवारे ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि गत चैंपियन बबीता फोगाट को राष्ट्रमंडल खेलों की 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में कनाडा की डायना वेकर से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. बबीता ने […]

वहीं अनुभवी तेजस्विनी सावंत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीता. तेजस्विनी ने 102 . 1, 102 . 4, 103 . 3, 102 . 8, 103 . 7, 104 . 6 का स्कोर किया. उसका कुल स्कोर 618 . 9 रहा जिसके दम पर उसने राष्ट्रमंडल खेलों में छठा पदक जीता. भारत की अंजुम मुद्गल 602 . 2 अंक लेकर 16वें स्थान पर रही. सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने 621 का स्कोर करके खेलों के रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता .