गोल्ड कोस्ट : महिला टीम का अनुसरण करते हुए भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने आज गत चैंपियन सिंगापुर को हराकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया. महिला टीम ने कल सिंगापुर को हराकर पहली बार स्वर्ण जीता था .पुरूष टीम ने आज सिंगापुर को 3 – 2 से मात दी . अनुभवी गाओ निंग ही सिंगापुर के लिए रिकार्ड दो एकल जीत दर्ज कर सके.
#CWG2018 : जीतू ने नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, मिठारवाल को कांस्य
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता निंग ने हरमीत देसाई और जीत साथियान को 3 – 0 और 3 – 1 से हराया लेकिन उनके बाकी साथी खिलाड़ी भारतीयों का सामना नहीं कर सके. भारत के अचंता शरत कमल ने दोनों एकल मुकाबले जीते. उन्होंने शू जिये पांग और शाओ फेंग एथान पोह को 3 – 0 से मात दी. युगल में साथियान और देसाइ ने पांग और पोह को 3 – 1 से हराकर भारत को फाइनल में जगह दिलायी.
