पाक हॉकी कोच ने कहा, ‘भारत का अध्याय अब समाप्त हो गया''

गोल्ड कोस्ट : भारत के पूर्व हॉकी कोच रोलेंट ओल्टमेंस अब पाकिस्तानी टीम के कोच हैं लेकिन जब राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों टीमों के बीच मुकाबले के बाद उनसे अपनी पिछली टीम के संबंध में बार बार सवाल पूछे गये तो उन्होंने कहा , अब भारत का अध्याय समाप्त हो गया है. जब उनसे पाकिस्तान […]

गोल्ड कोस्ट : भारत के पूर्व हॉकी कोच रोलेंट ओल्टमेंस अब पाकिस्तानी टीम के कोच हैं लेकिन जब राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों टीमों के बीच मुकाबले के बाद उनसे अपनी पिछली टीम के संबंध में बार बार सवाल पूछे गये तो उन्होंने कहा , अब भारत का अध्याय समाप्त हो गया है.

जब उनसे पाकिस्तान के बजाय दूसरी बार भारतीय टीम के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह खुशगवार अध्याय था लेकिन अब यह बंद हो गया है. भारत और पाकिस्तान ने आज यहां 2-2 से ड्रॉ खेला.भारतीय टीम के लिये यह निराशाजनक नतीजा है क्योंकि वह पाकिस्तान की हालिया खराब फार्म को देखते हुए आसान जीत दर्ज करने के बारे में सोच रही थी. नीदरलैंड के इस कोच को पिछले साल सितंबर में भारतीय महासंघ ने बाहर कर दिया था. वह पिछले महीने पाकिस्तानी कोच बने.

उन्होंने आज के मैच के बारे में कहा , भारत ने हमारी गलतियों की अच्छी सजा दी. लेकिन मुझे लगता है कि हम भी इतने खराब नहीं थे. यह पूछने पर कि भारतीयों के लिये खराब दिन रहा तो ओल्टमेंस ने कहा, मैं नहीं जानता. मैं नहीं जानता कि उनके लिये दिन अच्छा रहा या खराब. उन्होंने निश्चित रूप से कुछ गलतियां कीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >