मियामी ओपन : तीसरे दौर में पहुंची वीनस विलियम्स

मियामी : सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स क्वालीफायर नताली विखलियांत्सेवा को 7-5, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई. अमेरिका की 37 बरस की वीनस पहले सेट में रूसी प्रतिद्वंद्वी से 2-5 से पीछे थी लेकिन लगातार पांच अंक बनाकर सेट जीता. दूसरे सेट में भी 0-3 से […]

मियामी : सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स क्वालीफायर नताली विखलियांत्सेवा को 7-5, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई.

अमेरिका की 37 बरस की वीनस पहले सेट में रूसी प्रतिद्वंद्वी से 2-5 से पीछे थी लेकिन लगातार पांच अंक बनाकर सेट जीता. दूसरे सेट में भी 0-3 से पिछड़ने के बाद लगातार छह अंक लेकर जीत दर्ज की. अब उसका सामना 29वीं वरीयता प्राप्त नीदरलैंड की किकि बर्टेंस से होगा जिसने अमेरिका की वारवरा लेपचेंको 5-7 , 7-6, 6-1 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >