ISSF विश्व कप : 4 स्‍वर्ण के साथ पदक तालिका में भारत शीर्ष पर, देखें VIDEO

नयी दिल्ली : भारतीय खिलाड़ी मेक्सिको के गुआदालाजारा में हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ( आईएसएसएफ) विश्व कप के अंतिम दिन कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं रहे फिर भी चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में भारत शीर्ष पर रहा. आईएसएसएफ विश्व कप में यह पहली बार है […]

नयी दिल्ली : भारतीय खिलाड़ी मेक्सिको के गुआदालाजारा में हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ( आईएसएसएफ) विश्व कप के अंतिम दिन कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं रहे फिर भी चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में भारत शीर्ष पर रहा.

आईएसएसएफ विश्व कप में यह पहली बार है जब भारतीय खिलाड़ी नौ पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहे. आज पुरुषों के स्कीट स्पर्धा में ओलंपिक में दो बार के चैम्पियन अमेरिका के विंसेट हैनकॉक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज स्मित सिंह क्वालीफाइंग मुकाबले में 116 अंक के साथ 15 वें स्थान पर रहे, 115 अंक के साथ अंगद बाजवा 18 वें और शीराज शेख 112 अंक के साथ 30 वें स्थान पर रहे.

हैनकॉक ने क्वालीफाइंग मुकाबलों में 125 में से 123 अंक बनाये और फाइनल में उन्होंने विश्व रिकार्ड की बारबरी करते हुए 60 में से 59 अंक जुटाए. ऑस्ट्रेलिया के पॉल एडम्स का भी यही स्कोर था लेकिन शूटऑफ में हैनकॉक ने एडम्स को 6-5 से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया.

इटली के ताम्मारो कास्सांद्रो ने फाइनल में49 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. शाहजार रिजवी, मनु भाकर, अखिल शेरॉन और ओम प्रकाश मिथार्वल ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते.

अंजुम मौदगिल ने रजत जबकि जीतू राय और रविकुमार जैसे दिग्गजों ने कांस्य पदक जीते. संजीव राजपूत हालांकि पदक जीतने में कामयाब नहीं रहे लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >