VIDEO : नवजोत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, साक्षी को करना पड़ा कांस्‍य से संतोष

बिश्केक (किर्गिस्तान) : भारतीय पहलवान नवजोत कौर यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को मात देकर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही. नवजोत सीनियर एशियाई चैम्पियपशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं. उन्होंने […]

बिश्केक (किर्गिस्तान) : भारतीय पहलवान नवजोत कौर यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को मात देकर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही.

नवजोत सीनियर एशियाई चैम्पियपशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं. उन्होंने एकतरफा मुकाबले में जापान की पहलवान को 9-1 से शिकस्त दी. रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कजाखस्तान की अयालीम कासीमोवा को करीबी मुकाबले में 10-7 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.

इस जीत से चैम्पियपशिप में भारत के पदकों की संख्या छह हो गयी जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक हैं. इससे पहले विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में चीन की चुन लेई से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश को चीन की खिलाड़ी ने 3-2 से शिकस्त दी. टूर्नामेंट में एक अन्य भारतीय पहलवान संगीता (59 किग्रा) कोरिया की जियुन उम को पटखनी देकर कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >