हरियाणा बना ''खेलो इंडिया'' खेलों का चैंपियन, झारखंड 17वें और बिहार 28वें स्‍थान पर

नयी दिल्ली : अंतिम दिन अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा गुरुवार को यहां महाराष्ट्र को पछाड़कर पहले ‘खेलो इंडिया’ स्कूल खेलों का टीम चैंपियन बना. दिन की शुरुआत से पहले हरियाणा के पास महाराष्ट्र से एक स्वर्ण पदक कम था लेकिन टीम गुरुवार को 15 स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही जिसमें […]

नयी दिल्ली : अंतिम दिन अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा गुरुवार को यहां महाराष्ट्र को पछाड़कर पहले ‘खेलो इंडिया’ स्कूल खेलों का टीम चैंपियन बना.

दिन की शुरुआत से पहले हरियाणा के पास महाराष्ट्र से एक स्वर्ण पदक कम था लेकिन टीम गुरुवार को 15 स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही जिसमें से 10 मुक्केबाजों ने जीते. हरियाणा ने इसके अलावा जूडो में दो और तीरंदाजी, फुटबॉल और हॉकी में एक-एक स्वर्ण पदक जीता.

हरियाणा – 38 स्वर्ण, 26 रजत और 38 कांस्य कुल 102.

महाराष्ट्र – 36 स्वर्ण, 32 रजत और 42 कांस्य. महाराष्ट्र ने हालांकि प्रतियोगिता में सर्वाधिक 110 पदक जीते जो हरियाणा के 102 पदक से अधिक हैं.

दिल्ली – 25 स्वर्ण, 29 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 94 पदक

कर्नाटक – 16 स्‍वर्ण, 11 रजत, कांस्‍य 17, कुल 44 पदक

मणिपुर – स्‍वर्ण 13, रजत 13, कांस्‍य 8, कुल 34

यूपी – गोल्‍ड 10, रजत 24, कांस्‍य 28, कुल 62

झारखंड (17वें नंबर पर) – गोल्‍ड 2, रजत 4, कांस्‍य 3, कुल 9 पदक.

बिहार (28वें नंगर) – गोल्‍ड 0, रजत 0, कांस्‍य 1, कुल -1

इससे पहले ओड़िशा ने आज यहां पंजाब को 2-1 से हराकर लड़कों के वर्ग का हाकी खिताब जीता जबकि हरियाणा ने झारखंड को इसी स्कोर से हराकर लड़कियों के वर्ग में बाजी मारी.लीग चरण में पंजाब को 3-0 से हराने वाले ओड़िशा ने एक बार फिर इस टीम पर दबदबा बनाया. चंडीगढ़ के लड़कों ने उत्तर प्रदेश को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता. लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने चंडीगढ़ को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.

बास्केटबाल में पंजाब ने लड़कों जबकि केरल ने लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता. पंजाब ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली को 78-76 जबकि केरल ने लड़कियों के फाइनल में हरियाणा को 90-47 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >