जिदान ने रीयाल मैड्रिड के साथ 2020 तक करार किया

मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने यूरोपीय चैंपियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार कर लिया है. फ्रांस के इस स्टार ने कहा , मैंने करार कर लिया है. रीयाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिदान का प्रदर्शन शुरुआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने […]


मैड्रिड :
रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने यूरोपीय चैंपियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार कर लिया है. फ्रांस के इस स्टार ने कहा , मैंने करार कर लिया है. रीयाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिदान का प्रदर्शन शुरुआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने जीते.

इसके बाद कठिन दौर का सामना किया और ला लिगा दौड़ में उनकी टीम बार्सीलोना के बाद दूसरे स्थान पर है. जिदान ने कहा , मैं अपने काम का पूरा मजा ले रहा हूं. अगले दो तीन साल में शायद में कोच ना रहूं. इस करार के बाद भी यह बदलने वाला नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >