CBSE एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए रवाना हुए ब्रिजफोर्ड के दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा-अंशुप्रिया

रांची : सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2017 में भाग लेने के लिए ब्रिजफोर्ड स्कूल से दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा औरअंशुप्रिया आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 ग्रुप में हुआ है. इस कार्यक्रम का आयोजन एलोंस पब्लिक स्कूल, बेमतारा, रायपुर छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है. एथलेटिक्स मीट का […]


रांची :
सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2017 में भाग लेने के लिए ब्रिजफोर्ड स्कूल से दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा औरअंशुप्रिया आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 ग्रुप में हुआ है.

इस कार्यक्रम का आयोजन एलोंस पब्लिक स्कूल, बेमतारा, रायपुर छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है. एथलेटिक्स मीट का आयोजन 20 नवंबर से 24 नवंबर तक किया गया है.
इसके अंतगर्त कई स्पर्धाएं होंगी. ब्रिजफोर्ड स्कूल के दोनों प्रतिभागी 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे. विद्यालय के खेल शिक्षक सत्येंद्र सिंह व बबीता कुमारी आज बच्चों को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. विद्यालय की प्राचार्या सीमा चितलांगिया और शिक्षकों ने दोनों प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >