डोपिंग मामले में इस भारतीय पहलवान पर लगा 4 साल का प्रतिबंध

नयी दिल्ली : डोपिंग के आरोप में प्रतिबंध झेल रहे नरसिंह यादव के साथ पूर्व में कमरा साझा करने वाले संदीप तुलसी यादव को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी ऐजेंसी ( नाडा) के डोपिंग रोधी अनुशासनात्म पैनल (एडीडीपी) ने पिछले साल डोप परीक्षण में नाकाम रहने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है. भारतीय कुश्ती महासंघ […]

नयी दिल्ली : डोपिंग के आरोप में प्रतिबंध झेल रहे नरसिंह यादव के साथ पूर्व में कमरा साझा करने वाले संदीप तुलसी यादव को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी ऐजेंसी ( नाडा) के डोपिंग रोधी अनुशासनात्म पैनल (एडीडीपी) ने पिछले साल डोप परीक्षण में नाकाम रहने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने कहा, हां, संदीप पर नाडा एडीडीपी ने पिछले साल डोप परीक्षण में नाकाम होने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है. पिछले साल रियो ओलंपिक से पहले नरसिंह यादव से साथ संदीप भी नाडा के डोप परीक्षण में नाकाम हो गये थे. ये परीक्षण गत वर्ष 25 जून को किये गये थे. डोपिंग के कारण नरसिंह ओलंपिक में नहीं खेल पाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >