एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांचवीं बार मेरीकाम को स्वर्ण

हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम ) : भारतीय मुक्केबाजी की वंडर गर्ल एम सी मेरीकाम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5 . 0 से […]


हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम ) :
भारतीय मुक्केबाजी की वंडर गर्ल एम सी मेरीकाम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5 . 0 से हराया. यह 2014 एशियाई खेलों के बाद मेरीकाम का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है और एक साल में उनका पहला पदक है.

धौनी को निशाना बनाये जाने पर भड़के कोहली, कहा, मैं भी नाकाम रहता हूं लेकिन मुझपर सवाल नहीं उठता क्यों?

पैंतीस बरस की मेरीकाम का सामना किम ह्यांग के रूप में सबसे आक्रामक प्रतिद्वंद्वी से था लेकिन वह इस चुनौती के लिए तैयार थी. अब तक पहले तीन मिनट एक दूसरे को आंकने में जाते रहे थे लेकिन इस मुकाबले में शुरुआती पलों से ही खेल आक्रामक रहा.
मेरीकाम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के हर वार का माकूल जवाब दिया. दोनों ओर से तेज पंच लगाये गए. मेरीकाम उसके किसी भी वार से विचलित नहीं हुई और पूरे सब्र के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >