सरिता, सोनिया और लोविना एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम) : एल सरिता देवी (64 किग्रा) ने दो अन्य भारतीय महिला मुक्केबाजों ने रविवार को यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पदक पक्के किये. सरिता के अलावा विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और लोविना बोरगोहेन (69 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया. […]

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम) : एल सरिता देवी (64 किग्रा) ने दो अन्य भारतीय महिला मुक्केबाजों ने रविवार को यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पदक पक्के किये. सरिता के अलावा विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और लोविना बोरगोहेन (69 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

पूर्व विश्व चैंपियन सरिता एशियाई प्रतियोगिता में अपना छठा पदक प्राप्त करेंगी. उन्होंने उज्बेकिस्तान की माफ्तुनाखोन मेलिवा को शिकस्त दी, जबकि सोनिया (57 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की जाजिम इसनोवा को पराजित किया. वहीं, लोविना ने मंगोलिया की अर्दनेतुया एनखबाटर को सर्वसम्मत फैसले में हराया. सरिता ने इस साल के शुरू में पेशेवर सर्किट में हाथ आजमाने के बाद एमेच्योर में वापसी की है, उन्होंने प्रतिद्वंद्वी के आक्रमण नहीं करने का पूरा फायदा उठाया और कुछ तेज र्तार पंच से बाउट में शुरू से बढ़त बना ली.

दूसरे दौर में मेलिवा ने बेहतर पंच लगाये और सरिता के सामने चुनौती पेश की, लेकिन अंत में भारतीय मुक्केबाज ने कुछ शानदार मुक्कों से अगले दौर में प्रवेश किया. सोनिया ने बंटे हुए फैसले में कजाखस्तान की इसनोवा को पराजित किया. इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि नेशन्स कप की स्वर्ण पदकधारी नीरज (51 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की चोल मि पांग से सर्वसम्मत फैसले में हार गयीं. शनिवार को ओलिंपिक पदकधारी एमसी मेरीकाम (48 किग्रा), प्रियंका चौधरी (60 किग्रा) और शिक्षा (54 किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >