कजाखस्तान को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में

काकामिगहरा (जापान) : ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से भारत ने कजाखस्तान को 7-1 से हराकर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. गुरजीत ने तीन गोल (चौथा मिनट, 42वां और 56वां मिनट) किये जबकि नवनीत कौर (22वां और 27वां मिनट) ने दो गोल किये. दीप ग्रेस इक्का […]

काकामिगहरा (जापान) : ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से भारत ने कजाखस्तान को 7-1 से हराकर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. गुरजीत ने तीन गोल (चौथा मिनट, 42वां और 56वां मिनट) किये जबकि नवनीत कौर (22वां और 27वां मिनट) ने दो गोल किये.

दीप ग्रेस इक्का ने 16वें और 41वें मिनट में गोल दागे. भारत को दूसरे ही मिनट में करारा झटका लगा जब वेरा डोमाश्नेवा ने फील्ड गोल करके कजाखस्तान को बढ़त दिला दी. भारत ने अपनी गलतियों को सुधारते हुए चौथे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया और गुरजीत ने टीम को बराबरी दिलाई.

रानी रामपाल की अगुवाई में फारवर्ड पंक्ति ने उम्दा प्रदर्शन करके कई पेनल्टी कार्नर बनाये. भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को दीप ग्रेस ने गोल में बदला. बाद में नवनीत ने लगातार दो गोल करके दूसरे क्वार्टर में भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी.

भारत को 41वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर दीप ग्रेस ने दूसरा गोल किया. गुरजीत ने दूसरा गोल 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया. उसने 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >