फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल : जापान के यामागुची ने सिंधू को 21-14 21-9 से हराया

पेरिस : विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू यहां उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल रही जिससे जापान की अकाने यामागुची ने उन्हें एकतरफा सेमीफाइनल में 21-14 21-9 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. पांचवीं वरीय यामागुची ने भारतीय खिलाड़ी की चुनौती को सिर्फ 37 मिनट में […]

पेरिस : विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू यहां उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल रही जिससे जापान की अकाने यामागुची ने उन्हें एकतरफा सेमीफाइनल में 21-14 21-9 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया.

पांचवीं वरीय यामागुची ने भारतीय खिलाड़ी की चुनौती को सिर्फ 37 मिनट में ध्वस्त किया. पहला गेम 19 जबकि दूसरा 18 मिनट चला. पहले गेम में दोनों खिलाडियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और एक समय स्कोर 14-14 से बराबर था जिसके बाद यामागुची ने लगातार सात अंक के साथ पहला गेम अपने नाम किया.

यामागुची ने लगातार भारतीय खिलाड़ी की बायीं तरफ को निशाना बनाया जिससे उन्हें नियंत्रण बनाने में परेशानी हुई. ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय खिलाडी को मूवमेंट में परेशानी हो रही थी और यामागुची ने अपने ताकवर स्मैश से सिंधू को नेट के करीब आने का मौका नहीं दिया.
दूसरे गेम में भी एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला. यामागुची ने शुरआत में ही 5-0 की बढ़त बनाई और ब्रेक के समय वह 11-2 से आगे थी. सिंधू ने ड्राप शाट के साथ कुछ अंक जुटाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि यामागुची ने दूसरा गेम भी 21-9 से जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >