आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में जीतू, हीना को एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में सोना

नयी दिल्ली : जीतू राय और हीना सिद्धू ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में यहां भारत को पहला स्वर्ण दिलाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में बाजी मारी. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू का मिश्रित टीम स्पर्धा में यह तीसरा […]

नयी दिल्ली : जीतू राय और हीना सिद्धू ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में यहां भारत को पहला स्वर्ण दिलाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में बाजी मारी. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू का मिश्रित टीम स्पर्धा में यह तीसरा स्वर्ण है. आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार आधिकारिक तौर पर मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल किया गया है.

फीफा अंडर 17 विश्व कप : सेमीफाइनल में कल ब्राजील का सामना इंग्लैंड से

दोनों ने फाइनल में 483 . 4 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया. इस साल विश्व कप में प्रायोगिक आधार पर मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल किया गया है. तोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली बार इसे जोड़ा जायेगा. राय और सिद्धू क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष रहकर फाइनल में पहुंचे और फ्रांस के गोबेरविले और फोकेत को हराकर स्वर्ण जीता. फ्रांसीसी जोड़ी ने 481 . 1 अंक हासिल किये. चीन के केइ और यांग को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 418 . 2 अंक बनाये.

सहवाग के नाम कोटला मैदान का गेट-2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >