अंडर-17 विश्व कप में लय जारी रखना चाहते हैं चिली के गोलकीपर

कोलकाता : चिली के गोलकीपर जूलियो बोरक्वेज भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में भी उसी लय को जारी रखना चाहते हैं जो उन्होंने दक्षिण अमेरिकी अंडर-17 चैम्पियनशिप के दौरान हासिल की थी. उन्हें मार्च में हुई दक्षिण अमेरिकी अंडर-17 चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था, बोरक्वेज ने चार मैचों में कोई […]

कोलकाता : चिली के गोलकीपर जूलियो बोरक्वेज भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में भी उसी लय को जारी रखना चाहते हैं जो उन्होंने दक्षिण अमेरिकी अंडर-17 चैम्पियनशिप के दौरान हासिल की थी.

उन्हें मार्च में हुई दक्षिण अमेरिकी अंडर-17 चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था, बोरक्वेज ने चार मैचों में कोई गोल नहीं गंवाया और अपनी टीम को 1997 के बाद पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कराया.

बोरक्वेज ने अपने अभ्यास के बाद पत्रकारों से कहा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये बेताब हूं और इसी लय को जारी रखूंगा. यह सचमुच काफी बड़ा टूर्नामेंट है, सभी टीमें मजबूत हैं, आपको सचमुच काफी अच्छी तैयारी की जरुरत है. उन्होंने कहा, यह ग्रुप की उपलब्धियां हैं और यह सभी के खेल पर निर्भर करता है. मैंने अपना काम किया और मेरी टीम के साथियों ने अपना काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >