pro kabaddi league 2017 : यू मुंबा को 45-23 से हराकर गुजरात शीर्ष पर

रांची : सचिन तंवर और चंद्रन रंजीत के सुपर टेन के दम पर गुजरात फोर्चून जाइंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में बुधवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्‍टेडियम में यू मुंबा को 45-23 से हराया. इस जीत से गुजरात की टीम जोन ए में 15 मैचों में 56 अंक लेकर […]

रांची : सचिन तंवर और चंद्रन रंजीत के सुपर टेन के दम पर गुजरात फोर्चून जाइंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में बुधवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्‍टेडियम में यू मुंबा को 45-23 से हराया.

इस जीत से गुजरात की टीम जोन ए में 15 मैचों में 56 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी है. यह मैच पिछले महीने मुंबई में भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था. इस मैच में जीत से गुजरात ने यू मुंबा पर अपना दबदबा भी बरकरार रखा. इससे पहले उसने अपने इस प्रतिद्वंद्वी को पिछले दोनों मैच में हराया था. गुजरात ने शुरू से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और मध्यांतर तक वह 24-12 से आगे था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >