pro kabaddi league 2017 : एकतरफा मुकाबले में पुणे ने हरियाणा को 37-25 से हराया

रांची : पुणेरी पल्टन ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को आसानी से 37-25 से हराया. संदीप नारवाल ने नौ और राजेश मंडल ने सात अंक बनाकर पुणे की तरफ से अहम योगदान दिया.लेकिन वास्तव में उसकी पूरी टीम ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. […]

रांची : पुणेरी पल्टन ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को आसानी से 37-25 से हराया. संदीप नारवाल ने नौ और राजेश मंडल ने सात अंक बनाकर पुणे की तरफ से अहम योगदान दिया.लेकिन वास्तव में उसकी पूरी टीम ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पुणेरी पल्टन के रेडर्स ने 15 अंक जबकि रक्षकों ने 17 अंक बनाये. हरियाणा की तरफ से सुरजीत सिंह ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये. उन्होंने नौ अंक बनाये.

पहले हॉफ में पुणे की टीम ने 10 के मुकाबले 16 अंकों से बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरे हाफ में भी पुणे की टीम ने हरियाणा पर पुरा दबाव बनाये रखा और मैच को जीत लिया. आज के मैच में हार के बावजुद हरियाणा की टीम अंक तालिका में 16 मैचों में 7 जीत के साथ 49 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर बनी हुई है. जबकि पुणे की टीम 11 मैच में 8 जीत के साथ 42 अंक अर्जित कर तीसरे स्‍थान पर है. जोन बी में इस समय गुजरात की टीम 51 अंकों के साथ टॉप पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >