सानिया और पेंग की जोड़ी अमेरिकी ओपन से बाहर

न्यूयार्क : भारत की सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार शुआई पेंग की जोड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग चान से सीधे सेटों में हार कर बाहर हो गयी. महिला युगल में चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और पेंग को दूसरी वरीय हिंगिस और चान ने 6-4, […]

न्यूयार्क : भारत की सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार शुआई पेंग की जोड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग चान से सीधे सेटों में हार कर बाहर हो गयी. महिला युगल में चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और पेंग को दूसरी वरीय हिंगिस और चान ने 6-4, 6-4 से शिकस्त दी.

दोनों ही सेटों में सानिया-पेंग को शुरुआती बढ़त मिली थी लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सकें. विपक्षी खिलाडियों की सवर्सि को ब्रेक कर उन्होंने पहले सेट में 3-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन हिंगिस-चान ने डबल ब्रेक की मदद से स्कोर को 3-3 बराबर करने के बाद 31 मिनट में पहले सेट को 6-4 से अपने नाम कर लिया.दूसरे सेट में भी सनिया-पेंग की जोड़ी के पास 3-1 की बढ़त थी जिसे उन्होंने गवां दिया और सीधे सेटों में मैच हार गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >