सनी लियोनी अब फुटबॉल ग्राउंड पर, केरल कोबराज की ब्रांड एंबेसडर बनीं

मुंबई : प्रीमियर फुटसाल ने आज घोषणा की कि अभिनेत्री सनी लियोनी कोच्चि की फ्रेंचाइजी केरल कोबराज की सह मालिक और ब्रांड दूत होंगी. प्रीमियर फुटबाल का दूसरा सत्र 15 सितंबर से मुंबई में शुरु होगा जहां 17 सितंबर तक वर्ली के एनएससीआई में खेलेंगे. अगले राउंड के मुकाबले बेंगलुरु के कोरामंगला इंडोर स्टेडियम में […]

मुंबई : प्रीमियर फुटसाल ने आज घोषणा की कि अभिनेत्री सनी लियोनी कोच्चि की फ्रेंचाइजी केरल कोबराज की सह मालिक और ब्रांड दूत होंगी. प्रीमियर फुटबाल का दूसरा सत्र 15 सितंबर से मुंबई में शुरु होगा जहां 17 सितंबर तक वर्ली के एनएससीआई में खेलेंगे.

अगले राउंड के मुकाबले बेंगलुरु के कोरामंगला इंडोर स्टेडियम में 19 से 24 सितंबर तक खेले जाएंगे. प्रीमियर फुटबाल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दुबई में 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक होंगे.

सनी लियोनी बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा हैं, महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से वह चर्चा में आयीं उनकी बोल्ड इमेज उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >