US OPEN के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी वीनस

न्यूयार्क : सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स अमेरिकी ओपन के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई जिसने 37 बरस की उम्र में दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को 6 – 3, 3 – 6, 7 – 6 से हराया. अमेरिका की नौंवी वरीयता प्राप्त वीनस का […]

न्यूयार्क : सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स अमेरिकी ओपन के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई जिसने 37 बरस की उम्र में दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को 6 – 3, 3 – 6, 7 – 6 से हराया. अमेरिका की नौंवी वरीयता प्राप्त वीनस का सामना 83वीं रैंकिंग वाली हमवतन स्लोएने स्टीफेंस से होगा.

बायें पैर में चोट के कारण 11 महीने कोर्ट से दूर रही स्टीफेंस ने लाटविया की 16वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6 – 3, 3 – 6, 7 – 6 से हराया. वीनस इस जीत के साथ जनवरी 2011 के बाद पहली बार शीर्ष पांच में पहुंच जायेगी. वीनस मार्टिना नवरातिलोवा के बाद ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गयी. वह इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन और विम्लबडन में उपविजेता रही और 2002 के बाद पहली बार तीन ग्रैडस्लैम फाइनल में पहुंच सकती है.

सेरेना विलियम्स ने बेटी को दिया जन्म

अमेरिका की मेडिसन की और कोको वांडेरवेगे अगर जीत जाती है तो 1981 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में सारे अमेरिकी होंगे. पुरुष वर्ग में स्पेन के 12वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा अर्जेंटीना के 29वीं वरीयता प्राप्त डिएगो शार्त्जमैन को 6 – 4, 6 – 4, 6 – 2 से हराया. अब उनका सामना दक्ष्रिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और अमेरिका के सैम क्वेरी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. वहीं रोजर फेडरर और रफेल नडाल सेमीफाइनल में टक्कर से एक एक जीत दूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >