‘दद्दा’ ध्यानचंद के नाम पर होगा सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण ‘हॉकी के जादूगर ‘ मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जायेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कल ध्यानचन्द की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस ‘ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘हॉकी के जादूगर ‘ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण ‘हॉकी के जादूगर ‘ मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जायेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कल ध्यानचन्द की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस ‘ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘हॉकी के जादूगर ‘ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने उत्कृष्ट खेल से पूरी दुनिया में देश को पहचान दिलायी है. उन्होंने एलान किया कि सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जाएगा.

#NationalSportsDay : जानें ध्यान सिंह कैसे बने ध्यानचंद

योगी ने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार भी ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़, रजत पदक विजेता खिलाडी को चार करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी. इसी प्रकार, एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में भी केंद्र सरकार की पुरस्कार राशि की तर्ज पर ही प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 14 खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार तथा आठ अन्य खिलाड़ियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया.

योगी ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उनको उचित अवसर मुहैया कराये जाने की आवश्यकता है. इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >